फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल जिले में कोरोना के 592 नए मरीज मिले, 12 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में कोरोना रोगी मिल रहे हैं। शनिवार को भी 592 कोरोना रोगी मिले हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती 12 कोरोना संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों में सितारगंज का 20 और चंपावत जिले का 28 साल के युवक भी शामिल है।
विज्ञापन

नैनीताल जनपद के आठ लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। इनमें हल्द्वानी निवासी 50 वर्षीय, हल्द्वानी निवासी 48 वर्षीय अधेड़, नैनीताल के 48 वर्षीय और रामनगर के 58 वर्षीय व्यक्ति के साथ ही हल्द्वानी की 72 वर्षीय, 62 वर्षीय और 65 वर्षीय, लालकुआं की 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल हैं। काशीपुर के 68 वर्षीय बुजुर्ग, बिजनौर निवासी 38 वर्षीय महिला की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।
आठ माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए
हल्द्वानी। प्रशासन ने आठ माइक्रो कंटनेमेंट जोन त्रिलोक नगर मल्ली बमौरी, निकट कपिलाज पीलीकोठी रोड मुखानी, गंगा एन्क्लेव, आनंद बाग भोटिया पड़ाव, त्रिलोक नगर लालडांठ, मधुलिका विहार कालाढूंगी रोड, बाबा बालकनाथ मंदिर, विष्णुपुरम हिम्मतपुर मल्ला बनाए हैं। वर्तमान में 35 माइक्राकंटेनमेंट जोन हैं। शनिवार को नौ माइक्रोकंटनेमेंट जोन समाप्त भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें