फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादी वर्दी में रेलवे ट्रैक के किनारे तैनात हुए आरपीएफ कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को देखते हुए रेलवे ट्रैक के आसपास सादी वर्दी में आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाओं के संबंध में थानाध्यक्ष काठगोदाम से रिपोर्ट मांगने के साथ ही सुरक्षा को लेकर आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

15 अप्रैल को अराजकतत्वों ने शताब्दी ट्रेन के कोच पर पत्थर मारा था। यह घटना इंदिरानगर गेट से कुछ दूरी पर घटित हुई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर रणदीप कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल को काठगोदाम-दिल्ली-जैसलमेर विशेष ट्रेन के एसी कोच बी-1 पर हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और इंदिरानगर गेट के बीच पत्थर मारा गया। मामले में रेलवे एक्ट की धारा-154 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरपीएफ रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वाले लोगों को पत्थरबाजी न करने, पटरी पर न बैठने आदि को लेकर जागरूक भी कर रही है। इस अभियान में जीआरपी आदि का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें