नैनीताल के बॉटनिकल गार्डन में लगाए ऑर्किड।संवाद
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। शहर से लगभग आठ किलोमीटर दूर नारायण नगर स्थित वन विभाग के बाटनिकल गार्डन में आर्किड प्रजाति के फूलों की संख्या अब 38 हो गई है। अलग अलग तरह के यह फूल यहां पहुंच रहे सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बने हैं।
बाटनिकल गार्डन के वन बीट अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि यहां ऑर्किड की 27 प्रजातियां थीं, अब आठ नई प्रजातियों के ऑर्किड पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी वन क्षेत्रों से यहां लाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां मौजूद अलग-अलग प्रजातियों के ऑर्किड सालभर अलग-अलग समय पर खिलते हैं। बताया कि सिंबिडियम, अलोईफोलियम, डेंड्रोलिसियम लासियोपेटेलम, इरिया लेसीओपिटेला, सेलोगाइन स्पेसियोसा, टुब्रोलेबियम, एकेंपी, सिलोगाइन, लूसिया जंगली प्रजाति के ऑर्किड लगाए गए हैं। इनमें बैंगनी, हल्के पीले और सफेद रंग के फूल आते हैं। बॉटनिकल गार्डन में हरजोजन प्रजाति के ऑर्किड हैं जिनके फूल टूटी हड्डी जोड़ने में प्लास्टर के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं। इनके अलावा डेंडरोबियम, ऐरोडीज, रिंकोस्टाइलिश, बलवोफाइलम, फुनिया, वांडा आदि प्रजाति के ऑर्किड में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि बॉटनिकल गार्डन में कई औषधीय पौधों की प्रजातियां भी मौजूद हैं। यहां पहुंचने वाले सैलानी आर्किड के इन फूलों को देख खासे गदगद होते हैं।
नैनीताल के बॉटनिकल गार्डन में लगाए ऑर्किड।संवाद- फोटो : NAINITAL