फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में जल्द शुरू होगी वर्चुअल लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में जल्द विद्यार्थियों को वर्चुअल लैब से भी पढ़ने की सुविधा मिलेगी। लैब में संसाधन उपलब्ध कराने के लिए कॉलेज प्रशासन ने निदेशालय से तीन लाख रुपये की डिमांड की है। बजट मिलते ही लैब की शुरुआत की जाएगी। बजट और उपकरणों के अभाव में इसकी शुरुआत नहीं हो सकी है। कॉलेज प्रशासन ने निदेशालय से लैब के लिए तीन लाख रुपये की डिमांड की है। बजट मिलने के बाद वर्चुअल लैब से भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी। विद्यार्थी आवश्यकता पड़ने पर घर बैठे भी पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना के बाद ऑनलाइन पढ़ाई का चलन बढ़ गया है। मोबाइल, यूट्यूब, व्हाट्सएप आदि का उपयोग अब पढ़ाई के लिए भी तेजी से हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में वर्चुअल लैब बनाई जा रही है। वर्चुअल लैब से आवश्यकता पड़ने पर छात्र-छात्राएं घर बैठे कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। वर्चुअल लैब संपूर्ण लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम प्रदान करती। छात्र और प्राध्यापक अतिरिक्त वेब संसाधन, वीडियो व्याख्यान, एनिमेटेड प्रदर्शन आदि से शिक्षण कार्य पूरा कर सकते हैं। कोरोना काल में लंबे समय तक विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं मिल पाया। ऑनलाइन पढ़ाई पर ही शिक्षण कार्य आधारित रहा। वर्चुअल लैब से एक साथ कई छात्र जुड़कर ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ ले सकेंगे। अवकाश और अतिरिक्त कक्षाओं के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।
कोट
महाविद्यालय में वर्चुअल लैब बनाई जा रही है। बजट के अभाव में संसाधन पूरे नहीं हो पाए हैं। निदेशालय से वर्चुअल लैब के लिए तीन लाख रुपये की डिमांड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एनएस बनकोटी, प्राचार्य एमबीपीजी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें