मंडी समिति से बाहर बसे अतिक्रमणकारियों को हटाया जाना है
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर में शिवलालपुर रियूनिया में मंडी समिति के बाहर बसे 35 अतिक्रमणकारियों को हटाने का आदेश होने के बाद सोमवार को प्रशासन की टीम ने मुनादी कराई। 26 से लेकर 28 अगस्त तक अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा। संबंधित लोगों ने यदि मंगलवार तक स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो बुधवार को प्रशासन जबरन अतिक्रमण हटाएगा। हालांकि कुछ अतिक्रमणकारी स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गए हैं।
प्रशासन की ओर से मुनादी कराने के दौरान जल संस्थान और ऊर्जा निगम की ओर से अतिक्रमणकारियों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटे गए। ऊर्जा निगम के एसडीओ दर्पण सिंह निरखुपा ने बताया विभाग की ओर से पहले ही आधे से ज्यादा बिजली के कनेक्शन काटे जा चुके है जो बच गए थे उनके बिजली कनेक्शन अब मुनादी के समय ही काटे गए हैं।
ये पढ़ें- Exclusive: पहली बार दिखा मुर्गे के पंजे के आकार का मशरूम, अब वन विभाग पूरे उत्तराखंड में तलाशेगा यह प्रजाति
इधर दशकों से मंडी समिति के बाहर बसे लोगों के लिए आशियाना उजड़ते देखना दर्दनाक हो रहा है। कई महिलाएं घर उजड़ने के कारण रोती दिखीं। मुनादी के समय तहसीलदार कुलदीप पांडेय, ईओ महेंद्र यादव, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मयंक मित्तल, ऊर्जा निगम के एसडीओ दर्पण सिंह निरखुपा, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, मितेश्वर आनंद, डाॅ. प्रशांत कौशिक, जल संस्थान के जेई गौरव आर्य आदि थे।
बुधवार को बंद रहेगी मंडी
मंडी सचिव सहील अहमद ने बताया कि मंडी समिति के बाहर से अतिक्रमण हटाने के दौरान बुधवार को मंडी बंद रहेगी। साथ ही मंडी समिति के सभी कार्मिक और सुरक्षा कर्मी भी प्रशासन का सहयोग करेंगे।