हल्द्वानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों को कानून की जानकारियों के अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। प्राधिकरण की सचिव सविल जज (सीडी) निहारिका मित्तल ने अपील की कि लोग विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें।
उन्होंने महिला हिंसा, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण संबंधी अधिनियम और जनसंख्या निवारण के बारे में जानकारी दी और इनसे संबंधित अधिनियमों में दंड के प्रावधानों के बारे में बताया। कहा कि कानून समाज को सुव्यवस्थित बनाने के लिए है। निहारिका मित्तल के अनुसार विधिक सहायता कार्यक्रम के तहत न्यायालय, प्राधिकरण व ट्रिब्यूनल के समक्ष विचाराधीन मामलों मे पात्र व्यक्तियों को कानूनी सहायता दी जाती है। शिविर में 34 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम में निर्भया प्रकोष्ठ की अधिवक्ता संगीता टाकुली, परिविक्षा अधिकारी व्योमा जैन, हरीश नाथ गोस्वामी, बसंत जोशी, पंकज सती, हेमंत राणा, चेतना भार्गव आदि मौजूद थे। संचालन खष्टी बल्लभ ने किया।
जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाएंगे
प्राधिकरण की सचिव सविल जज (सीडी) निहारिका मित्तल के अनुसार11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर हर जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जाएगा जिसमें जनसंख्या नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी जाएगी।