फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आॅटोमोबाइल ट्रेड के छात्रों को मिलेगा आधुनिक वाहनों का प्रशिक्षण

विज्ञापन
कार
विज्ञापन
हल्द्वानी। आईटीआई के ऑटोमोबाइल ट्रेड के छात्रों को जल्द ही चार पहिया वाहनों की आधुनिक तकनीकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए मारुति कंपनी की ओर से आईटीआई (युवक) में आधुनिक वर्कशॉप स्थापित की है, जिसमें नए दौर की लग्जरी गाड़ियों में इस्तेमाल हो रही तकनीकी की जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। कंपनी ने छात्रों के प्रशिक्षण के लिए संस्थान को मारुति के 10 गाड़ियां भी प्रदान की हैं।
विज्ञापन

आईटीआई (युवक) में ऑटोमोबाइल ट्रेड संचालित हो रहा है। इस ट्रेड में छात्रों को पुराने दौर के वाहनों के इंजनों एवं उपकरणों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता था। इस कारण उद्योगों की डिमांड के मुताबिक कुशल मैकेनिक तैयार नहीं हो पा रहे थे। इस वजह से ऑटोमोबाइल ट्रेड के छात्रों को बेहतर जॉब भी नहीं मिल पाता था। इधर, प्रशिक्षण निदेशालय ने आईटीआई में कई दशकों से चल रही इस प्रशिक्षण व्यवस्था में बदलाव करने के प्रयास किए तो निदेशालय को कामयाबी भी मिली। प्रशिक्षण निदेशालय के अपर निदेशक आरडी पालीवाल ने बताया कि ऑटोमोबाइल ट्रेड को अपग्रेड कर संचालित करने के लिए मारुति उद्योग से करार किया गया है। उन्होंने बताया कि मारुति कंपनी ने आधुनिक वर्कशॉप स्थापित करने के साथ ही उसमें मारुति के आधुनिक तकनीकी के वाहनों के उपकरण भी प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध कराए हैं। छात्रों को ऑटोमोबाइल का प्रशिक्षण देने के लिए मारुति कंपनी की ओर से अनुदेशक आएंगे ताकि छात्रों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण हासिल हो सके। आईटीआई के प्रधानाचार्य जेएस जलाल ने बताया कि मारुति उद्योग की ओर से बनाई जा रही ऑटोमोबाइल की आधुनिक वर्कशॉप तैयार हो गई है। जल्द ही इसका शुभारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें