फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान वाले की काटी रसीद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के कर्मचारियों का हाल भी गजब का है। भवन नामांतरण में कुछ लोगों से 56-56 हजार रुपये ले लिए लेकिन जब पैसा जमा करने की बारी आई तो निगम के खाते में सिर्फ 15 हजार रुपये डाले गए। अब अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से नामांतरण शिविर लगाया गया था। शिविर में कुछ लोगों ने शुल्क अधिक लेने का आरोप लगाया। इस पर निगम के अधिकारियों ने जांच की तो रसीद 56 हजार की काटने और निगम के खाते में कम रुपया जमा करने का मामला प्रकाश में आया। मामला प्रकाश में आते ही निगम के कर्मचारियों में खलबली मच गई। उधर निगम के अधिकारी और मेयर भी जांच में जुट गए हैं।

अधिकारियों ने मामला प्रकाश में आने की बात तो कही लेकिन पूरी जानकारी देने से मना कर दिया। कहा कि शुक्रवार को जांच के बाद ही कुछ सामने आ सकता है। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि कुछ लेन-देन के मामले सामने आए हैं। जांच की जा रही है। दोषी कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें