बागेश्वर। बागनाथ वार्ड निवासी दिव्या साह व ग्राम काकड़ा निवासी दीप कांडपाल का चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। बागनाथ वार्ड निवासी संजय साह जगाती व पुष्पा साह जगाती की पुत्री दिव्या साह की प्रारंभिक शिक्षा सैनिक हाईस्कूल से, हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा विवेकानंद इंका मंडलसेरा तथा बीएससी डीएसबी परिसर नैनीताल से किया। दिव्या ने सफलता का श्रेय माता, पिता सहित शिक्षकों को दिया है।
इधर काकड़ा निवासी दीप कांडपाल का भी चयन समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। पूरन कांडपाल व खष्टी देवी के पुत्र दीप की प्रारंभिक शिक्षा विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा से तथा बीएससी, एमए पीजी कालेज बागेश्वर से किया। दीप ने सफलता का श्रेय माता पिता व शिक्षकों को दिया। दीप ने अपना पद बड़े भाई स्व. ललित मोहन कांडपाल को समर्पित किया है। इधर दिव्या व दीप के समीक्षा अधिकारी बनने पर विभिन्न संगठनों ने खुशी जताई है।
इसके अलावा कांडा तहसील के ग्राम पोखरी निवासी पंकज चंदोला का भी समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। कांडा निवासी भुवन चंद्र चंदोला की प्रारंभिक शिक्षा इंटर कालेज विजयपुर में हुई। एमबी कालेज हल्द्वानी से बीए व एमए की शिक्षा हासिल की। पंकज वर्तमान में कांडा तहसील में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय माता पिता व शिक्षकों को दिया है।