फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित एक दुकान के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने सामान पार कर लिया। पुलिस को सौंपी तहरीर में आजाद नगर वार्ड नंबर सात निवासी अंतराम का कहना है कि ट्रांजिट कैंप थाने के पास उसकी एएसआर नाम से बिजली के सामान की दुकान है और घर पर ही उसने गोदाम बना रखा है। मंगलवार रात उसने गोदाम से कुछ सामान दुकान में शिफ्ट किया और गोदाम को बंद कर घर चला गया। बुधवार सुबह वह वापस गोदाम आया तो यहां गोदाम के ताले टूटे थे और गोदाम में रखी ई रिक्शा की 25 मोटरें, 15 कंट्रोलर और दस चार्जर गायब थे जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। अंतराम की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गोदाम के ताले तोड़कर एक लाख का सामान पार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें