पिथौरागढ़ में आयोजित आईसीडीएसएससी कैंप के समापन पर मौजूद कर्नल परमार और चयनित कैडेट। संवाद न्यू
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एनसीसी उत्तराखंड निदेशालय देहरादून की ओर से आयोजित इंटर डेट स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप (आईडीएसएससी) कैंप का समापन शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। इंटर ग्रुप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले 16 कैडेटों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ जो चंडीगढ़ में होने वाली आईडीएसएससी चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। कैंप में नैनीताल, रुड़की, देहरादून के 103 कैडेट शामिल रहे।
सेरादेवल मैदान में कैंप के समापन पर कमांडेंट 80 यूके वाहिनी एनसीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल बीएमएस परमार ने कैडेटों को पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने चयनित कैडेटों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। 16 कैडेट्स चंडीगढ़ में होने वाली इंटर ग्रुप प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इसमें 80 बटालियन पिथौरागढ़ के 11, देहरादून के चार और रुड़की ग्रुप काएक कैडेट शामिल है। आठ दिवसीय कैंप में एनसीसी की गतिविधियों और क्रियाकलापों की जानकारी दी गई। कैंप में इंटर बटालियन प्रतियोगिता में नैनीताल ग्रुप छह यूनिटों के 67 और नैनीताल, रुड़की, देहरादून ग्रुप के 48 कैडेटों ने प्रतिभाग किया।
80 यूके कैडेट का शानदार प्रदर्शन
पिथौरागढ़। कैंप में 80 यूके एनसीसी के कैडेट आर्थिक भट्ट, जयंत भट्ट, विपिन भट्ट, नेहा कुंवर, बबली बोरा, अमीषा बिष्ट ने स्वर्ण और कैडेट पंकज राणा, राजकुमार, ज्योति साही, चेतन महोरी, मनीषा धामी ने कांस्य, कैडेट दीपिका महर, लक्षिका रावत, योगेश बाफिला, हेमा ने रजत पदक जीता।