फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में अबकी बार भव्य होगा मां दुर्गा पूजा महोत्सव

विज्ञापन
maa durga
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवरनगरी में 15 अक्तूबर से लेकर 19 अक्तूबर तक 62वां दुर्गा पूजा महोत्सव होगा। इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। देवभूमि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर आधारित स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सदस्यता शुल्क प्रतिवर्ष 200 रुपये से बढ़ाकर 225 रुपये लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी तैयारी के लिए रविवार को शारदा संघ सभागार में सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक हुई। इसमें पिछले वर्ष के महोत्सव की समीक्षा की गई। वर्ष 2017 में महोत्सव के दौरान हुए आय-व्यय का विवरण रखा गया। बताया कि अबकी बार मां दुर्गा पूजा महोत्सव पांच दिवसीय होगा। अबकी बार देवभूमि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति के संरक्षण, संवर्धन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, उनमें नगर के सरकारी, अर्द्धसरकारी, पब्लिक स्कूलों के बच्चों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। अन्य सांस्कृतिक दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा। कमेटी के पूर्व महासचिव प्रेम कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी ने किया। बैठक में गिरीश चंद्र उप्रेती, बहादुर सिंह बिष्ट, डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, एनबी पंत, प्रमोद साह, विनोद पंत, मंजू रौतेला, सीमा दास, चित्रा शर्मा, ममता भट्ट, डौली भट्टाचार्य, डॉ. सरस्वती खेतवाल, भाष्कर बिष्ट, सचिन दास, अक्षय कुमार, हीरा सिंह अधिकारी आदि थे।

दास बने अध्यक्ष, शर्मा को महासचिव पद की जिम्मेदारी मिली
नैनीताल। आगामी महोत्सव की सफलता के लिए सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें चंदन कुमार दास अध्यक्ष, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल उपाध्यक्ष, नर देव शर्मा महासचिव, राकेश कुमार वित्त सचिव, भाष्कर महतोलिया मीडिया प्रभारी चुने गए। प्रेम कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र चौधरी, दीपक गुरुरानी, सरदार गुरविंदर सिंह को संरक्षक, किशन सिंह अधिकारी, सुमन साह, दिनेश चंद्र भट्ट, तृप्ति गुहा मजूमदार, उमेश चंद्र मिश्रा, शंकर गुहा मजूमदार, पवन व्यास, शिवराज सिंह नेगी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन


दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए रखा दो मिनट का मौन
नैनीताल। बैठक के दौरान दिवंगत आत्माओं मोहनी साह, चंद्रशेखर साह, गीता मैत्र, शोभा अरोरा, जय दत्त महतोलिया, नंदी गंगोला, महेश चंद्र जोशी की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें