रामपुर में पनवड़िया पुल के पास निर्माणाधीन रोड। -अमर उजाला
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग ने रविवार से बरेली हाईवे के गड्ढे भरने शुरू कर दिए हैं। क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए शनिवार को क्षेत्रवासियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा था।
पुरानी आईटीआई, गौजाजाली के पास बरेली हाईवे कई जगह से टूट गया था। बारिश के कारण यहां पानी की निकासी नहीं हो रही थी। रविवार को लोनिवि ने गौजाजाली के पास कोल्ड इम्यूलेशन विधि से हाईवे के गड्ढे भरने शुरू कर दिए हैं। उधर उपजिलाधिकारी एपी वाजपेई ने हाईवे मरम्मत का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से यहां पर बरसात के पानी के पर्याप्त निकासी के भी निर्देश दिए।