फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार, भाजपा के लिए धर्मसंकट बनी अतिक्रमण पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राज्य में प्रशासन की ओर से की जा रही अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई से सत्तासीन भाजपा सहमी है। खराब हो रही छवि से उसे आगामी निकाय चुनाव परिणाम प्रभावित होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शुक्रवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में पता चला है कि कुछ अधिकारी आदेशों की आड़ में ऐसे गली, मोहल्लों में भी कार्रवाई कर रहे हैं जहां के लिए आदेश आए ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ओर से की जा रही ऐसी कार्रवाई से जनता के बीच सरकार की गलत छवि जा रही है। इससे संगठन के सामने धर्मसंकट की स्थिति है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के क्रम में की जा रही है। कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था की निगरानी खुद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कर रहे हैं। अजय भट्ट ने कहा कि जल, जंगल, जमीन के मुद्दे पर सरकार गंभीर है। हरेला पर्व से पौधरोपण, पर्यावरण को लेकर कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे के लिए अलग विभाग भी बनाया गया है। कहा कि विपक्ष इस योजना पर बेवजह सवाल उठा रहा है। इस दौरान नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, गोपाल रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें