बाजपुर। वरिष्ठ नागरिक उत्थान सेवा समिति की बैठक में नगरीय क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने सहित छह प्रस्ताव पारित किए गए।
रविवार को क्षत्रिय महासभा धर्मशाला में आयोजित वरिष्ठ नागरिक उत्थान समिति की बैठक में केंद्र सरकार की ओर वरिष्ठ नागरिकों को आयकर में छूट देने पर आभार व्यक्त पत्र भेजने, मोहल्ला आदर्श नगर में बिजली के पोलों पर झूलते तारों की ठीक करने, मोहल्ला टीचर कालोनी में पाइप लाइन बदलने, 65 वर्ष से अधिक लोगों का आधार मोबाइल से जोड़ने की मांग की गई।
बैठक की अध्यक्षता उदयराज सिंह ओर संचालन प्रताप सिंह सेंगर ने किया। वहां एसएन सिंह, ज्ञानेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, दलजीत सिंह, रामप्रसाद मिश्र आदि थे।