फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालूसिद्ध के ग्रामीणों ने छह घंटे तक खनन वाहनों को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम कालूसिद्ध के ग्रामीणों ने गांव की सड़क पर पानी का छिड़काव किए जाने और बच्चों के स्कूल आने जाने के समय पर खनन वाहनों की आवाजाही बंद रखने की मांग को लेकर कालूसिद्ध गेट पर मंगलवार सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक धरना किया। ग्रामीणों ने छह घंटे तक खनन वाहनों को गेट पर ही रोके रखा। धरना प्रदर्शन में स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दो बजे तहसीलदार ने डीएलएम को बुलाकर सड़क पर पानी का छिड़काव कराया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

कालूसिद्ध खनन निकासी गेट पर मंगलवार सुबह 8 बजे ग्रामीण, महिलाओं और स्कूली बच्चों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि खनन वाहनों के तेज गति से चलने के कारण दिनभर धूल उड़ती है। स्कूल समय में वाहनों के चलने से जाम लगने के साथ-साथ दुर्घटनाएं होने की भी संभावना रहती है। छह घंटे के बाद करीब दो बजे मौके पर पहुंची तहसीलदार प्रियंका रानी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन उन्हें लिखित आश्वासन दिया। उन्होंने तुरंत डीएलएम अनीस अहमद को बुलाया और तुरंत टैंकर मंगवाकर सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया। कहा कि स्कूल के समय सुबह 9 से 10 बजे व शाम 3 से 4 बजे तक वाहन की निकासी नहीं की जाएगी। कालूसिद्ध गेट से होने वाले रास्ते पर प्रतिदिन पानी छिड़काव किया जाएगा, रात्रि में कोई वाहन कालूसिद्ध मंदिर से गेट पर वाहन खड़े नहीं रहेंगे। इस पर ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया। महिला एकता मंच की सहसंयोजक सरस्वती जोशी ने कहा कि प्रति वर्ष वन विकास निगम पानी छिड़कने के लिए लाखों का बजट खर्च करता है, परंतु कालूसिद्ध में बिल्कुल भी पानी नहीं डाला जाता है।
धरना प्रदर्शन में ललिता रावत, शांति देेवी, दीपा देवी, कमला देवी, जानकी देवी, हंसी, यशवंत सिंह जलाल, रमेश आर्या, मनमोहन अग्रवाल, बालम सिंह, प्रभात ध्यानी, किशन शर्मा, मुनीष कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें