फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष 2018 का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नए साल 2018 के स्वागत में नैनीताल पहुंच सैलानियों व अन्य लोगों ने रातभर धमाल किया। रात के 12 बजे सब झूम उठे और जमकर आतिशबाजी की। रविवार की सुबह से ही पर्यटकों का नैनीताल पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक तो पर्यटक धीमी गति से नैनीताल पहुंच रहे थे लेकिन शाम होते ही पर्यटकों का तांता बढ़ गया। पर्यटकों व स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा शाम चार बजे से अपर मालरोड को बंद कर दिया गया था। उधर, होटलों में सैलानियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं थीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा गया था। डीजे के साथ ही विशेष प्रकार के लजीज व्यंजन और गाला डिनर का भी प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने एल्कोमीटर से की चेकिंग
नैनीताल। पुलिस ने नैनीताल पहुंचने वाले वाहनों व यहां से जाने वाले वाहनों में बैठे लोगों की एल्कोमीटर के माध्यम से चेकिंग की। सादी वर्दी में भी विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मी व एलआईयू के जवान तैनात किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एचसी सती, सीओ विजय थापा, कोतवाली प्रभारी विपिन चंद्र पंत आदि मुस्तैद थे। ब्यूरो

माल रोड पर संगीत और सजावट की कमी खली
नैनीताल। इस वर्ष मालरोड पर होटल एसोसिएशन द्वारा विद्युत मालाएं न सजाए जाने और संगीत नहीं बजाए जाने से मालरोड रौनक फीकी रही। हर साल आने वाले पर्यटकों ने भी कहा कि इस बार उन्हें जश्न के दौरान काफी सूनेपन का एहसास हुआ। बता दें अबकी बार अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के विरोध में सजावट व संगीत का कार्यक्रम स्थगित रखा गया था। ब्यूरो
विज्ञापन


पहली बार मार्ग रहे जाम मुक्त
नैनीताल। बीते एक माह से पुलिस द्वारा नए साल की पूर्व संध्या के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए की जा रही कसरत का असर रविवार को दिखाई दिया। पहली बार ऐसा मौका था जब मालरोड समेत नगर के अन्य मार्गों पर जाम नहीं लगा। अपर पुलिस अधीक्षक हरीश चंद्र सती ने बताया कि इस बार वाहनों को देर शाम तक न तो डायवर्ट किया गया और न ही किसी वाहन को नैनीताल आने से रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें