हल्द्वानी। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर रविवार को नगर में तीसरी प्रभातफेरी निकली। इसमें जय तेगम जय तेगम और शाहे शंहशाह गुरु गोविंद सिंह जी ... आदि शबदों के गायन से शहर गूंज उठा। प्रभातफेरी गुरुद्वारा सिंह सभा से सिंधी चौराहा होते हुए गुरुद्वारा श्री हरिकिशन साहिब रामपुर रोड पहुंची।
शबद कीर्तन करती प्रभातफेरी पर पुष्पवर्षा की गई। गुरुद्वारा रामपुर रोड में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर छका। प्रभातफेरी में भूपिंदर कौर, रवनीत कौर, बलजीत कौर, सुरिंदर कौर, परमिंदर कौर, अमरजीत कौर आदि ने सहयोग किया। गुरुपर्व प्रवक्ता गुरुचरन सिंह प्रिंस ने बताया कि सोमवार को चौथी प्रभातफेरी गुरुद्वारा गुरु नानक पूरा में जाएगी। वहीं, शाम को विभिन्न स्थानों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सिख इतिहास और सिख धर्म से संबंधित फिल्में दिखाई जाएंगी।