फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लीताल में गिरा जर्जर भवन,राहगीर बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में लगातार हो रही बारिश की वजह से रविवार सुबह मल्लीताल के बीच बाजार में जर्जर हालत में पड़ा भवन भरभराकर गिर गया। इस दौरान बाजार से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। दूसरी ओर घटना स्थल पर पार्क किए गए वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

सुबह ओम प्रकाश मैद का बीच बीजार स्थित पुराना जर्जर भवन गिर गया। पत्थर और भवन की छत की लकड़ी मुख्य बाजार की सड़क पर जा गिरी। हालांकि हादसे के समय बाजार में राहगीरों की संख्या कम होने के चलते बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान सौरभ रस्तोगी की खड़ी कार (यूके01बी-0777) का पीछे का शीशा और छत क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा एक बुलेट भी दब गई। बाद में वाहन स्वामी ने बुलेट को निकाल लिया। इधर, तल्लीताल छावनी क्षेत्र स्थित आर्मी स्टाफ क्वाटरों के ऊपर देवदार का पेड़ गिरने से स्पोटिंग दीवार टूट गई। बड़ा पेड़ होने के चलते भवन की छत भी क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें