नैनीताल। श्री राम सेवक सभा के सहयोग से 26 अगस्त से शुरू होने जा रहे सात दिवसीय मां नंदा देवी महोत्सव की सफलता के लिए सभा की ओर से रविवार को गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की गई। इसमें कुछ लोगों ने मांग उठाई कि महोत्सव का आयोजन सभा करीब 100 वर्षों से कर रही है। मेला पक्ष महोत्सव का आर्थिक आधार है लेकिन इसका अधिकार नगर पालिका के पास है। सभा को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। सरकार और हाइकोर्ट में भी अपने पक्ष को मजबूती से रखना चाहिए। बैठक में महोत्सव के धार्मिक पक्ष के साथ-साथ सांस्कृतिक पक्ष को विशेष महत्व देने का फैसला लिया गया।
सभा के अध्यक्ष मनोज साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मां नंदा और सुनंदा के मंडप में दो पुजारियों को रखा जाए साथ ही शाम की पंच आरती के समय भक्तजनों की मंडप से दूरी रखी जाए। अध्यक्ष मनोज साह ने सात दिनों तक चलने वाले महोत्सव की तिथिवार रूपरेखा रखी। संचालन महासचिव राजेंद्र लाल साह ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष अनूप शाही, उपसचिव डॉ. मोहित सनवाल, प्रबंधक विमल चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, सरिता आर्या, पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद साह, गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन नेगी, तल्लीताल के भुवन लाल साह, हेमंत रूबाली, देवेंद्र लाल साह, कविता जोशी, प्रो. एनएस राणा, प्रो.जीएल साह, डॉ. सरस्वती खेतवाल, दीप जोशी, नरदेव शर्मा, राजेंद्र बजेठा, यशपाल रावत, जगदीश लोहनी, डॉ. बीना सुयाल, सावित्री सनवाल, हेमलता पांडे आदि मौजूद रहे।