फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी में मेधावी छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। नैनीताल ज्ञान प्रगति सहायता समूह की ओर से आयोजित समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में 22वें स्थान पर रहने वाली गीतांजलि सती को विशेष सम्मान से नवाजा गया। इनके अलावा 15 मेधावी छात्राएं भी सम्मानित हुईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन करते हुए समूह की संयोजिका ललिता ने कहा कि सम्मान मिलने से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है उनमें आगे भी कुछ कर गुजरने की क्षमता बढ़ती है। इसी उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इससे पहले प्रधानाचार्या नीलम नेगी, कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधान राजेंद्र बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष मंजू अधिकारी, एसएमसी अध्यक्ष मुन्नी देवी सहित तमाम अतिथियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया, छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। परीक्षा सहित तमाम गतिविधियों में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाली रिया, तानिया, शोभा, मनीषा, भावना, उन्नति, ज्योति माहरा, आफरीन, दीक्षा, प्रतिभा, नीतू मेहरा, ज्योति, गीता, ज्योति अधिकारी को सम्मानित किया गया। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली गीतांजलि सती को विशेष सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान उनके परिजनों का भी सम्मान हुआ। प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने समूह का आभार जताया, उन्होंने अन्य छात्राओं से भी भविष्य में मेहनत कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर संजय, पंकज, ओम प्रकाश सहित तमाम लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें