फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 114 केंद्रों पर आज पहली बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले के 114 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को दसवीं और 12 वीं कक्षा की पहली बोर्ड परीक्षा होगी। इस बार 21089 छात्र-छात्राएं परीक्षा में पंजीकृत हैं। सुबह की पाली में दसवीं और दिन की पाली में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

सीईओ कुंवर सिंह रावत ने बताया कि बोर्ड के निर्देशों के अनुसार और कोविड गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षाएं होंगी। सर्दी जुुकाम, बुखार वाले बच्चों को अलग कक्ष में बैठाया जाएगा। स्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। कक्षों के भीतर उचित दूरी का पालन होगा। एक कक्ष में अधिकतम बीस परीक्षार्थी बैठेंगे।
दसवीं के साढ़े सात और 12 वीं के डेढ़ बजे पहुंच जाए परीक्षा कक्ष में
कोरोना काल में बोर्ड परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी तैयार है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पिछली बार बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं। बिना परीक्षा दिए छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट किया गया था। सीईओ कुंवर सिंह रावत ने दसवीं के विद्यार्थियों से सुबह साढ़े सात और 12 वीं के विद्यार्थियों से दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके बाद निश्चित समय के अनुसार परीक्षा प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें