फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के बाल काटने का प्रकरण सामने आने के बाद प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है।
विज्ञापन

कालेज प्रबंधन के अनुसार हॉस्टल परिसर में सीसीटीवी आदि लगाए गए हैं, कई जगह कार्य चल रहा है। इसके अलावा अन्य कदम भी उठाए जा रहे हैं।
मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी कहते हैं कि सुरक्षा की दृष्टि 20 सीसीटीवी लगाए गए हैं, साथ ही हॉस्टल में प्रवेश के लिए स्मार्ट एंट्री सिस्टम की व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है। तकनीक आधारित इस सिस्टम के लगने से हॉस्टल में प्रवेश करने वाले व्यक्ति, उसके समय आदि के बारे में पता चल सकेगा। बरेली रोड से आने वाले गेट को बंद भी किया जा चुका है। सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
..तो क्या दूसरे मेडिकल कॉलेज से आए छात्रों के भी बाल कटे
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के बाल काटे जाने का मामला सामने आया था। सूत्रों के अनुसार यहां पर राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेज के करीब 12 छात्र भी पहुंचे थे, जिनके भी बाल कटे हुए थे। हालांकि इस मामले की अधिकृत तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें