फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 11 अनुसूचित बाहुल्य गांवों को बनाएंगे माडल गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के अनुसूचित बहुल 11 गांवों को माडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पहले चरण में नौ गांवों को इसके लिए चयनित किया गया है। जिला प्रशासन का दावा है कि माडल गांव बनने के बाद इन सभी अनुसूचित बहुल गांवों की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी और इसका लाभ वहां रह रहे ग्रामीणों को मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने समाज कल्याण विभाग को इस संबंध में कवायद के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जिले में पहले चरण में 11 में से नौ गांवों को मॉडल गांव के रूप विकसित किया जाएगा। इनमें धारी ब्लाक का सलियाकोट मल्ला, मज्यूली, सलियाकोट तल्ला, अक्सौडा, कोटाबाग का कुनखेत, रामगढ़ का भियालगांव, ल्वेशज्ञानी, छियोडी, ओखलकांडा का पटरानी शामिल है, जिन्हें माडल गांव बनाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इन गांवों की कार्ययोजना को जिलाधिकारी का अनुमोदन भी मिल गया है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से संचालित व वित्त पोषित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 40 प्रतिशत से अधिक एससी जनसंख्या वाले 11 गांवों का चयन किया गया है। इन्हें विकसित करने के लिए गांव में शुद्ध पेयजल और सभी परिवारों को विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे। साथ ही गांवों में सोलर उर्जा की लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, समाज सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें और आवास, ईंधन, कृषि उपकरण, कौशल विकास जैसे कार्य कराए जाएंगे। घिल्डियाल ने बताया कि हल्द्वानी ब्लाक के ग्राम खड़कपुर और बेतालघाट के ग्राम मझेड़ा ने अभी ग्राम पंचायत की बैठक में ग्राम विकास योजना का अनुमोदन कर नहीं भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें