फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप, मजिस्ट्रीयल जांच कराएंगे DM 

Thu, 07 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सुद्दोवाला जेल - फोटो : file photo
विज्ञापन
सुद्दोवाला जेल से रिहाई के बाद हुई विश्वास की मौत मामले में परिजनों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी डा. सदानंद दाते से मिलकर जेल प्रशासन और शिकायकर्ता पर गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप था कि विश्वास की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। 
विज्ञापन


कप्तान ने बताया कि जिलाधिकारी इस मामले में जल्द ही मजिस्ट्रीयल जांच कराएंगे। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

क्लेमेंटाउन क्षेत्र में जमीन के नाम पर 42 लाख रुपये हड़पने के मामले में कारागार में बंद विश्वास बुधवार शाम को रिहा हुए थे। रात में विश्वास को दून अस्पताल लाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। 

पति और देवर को फंसाया गया झूठा 
विश्वास के सिर और हाथ पर चोट के निशान पाए गए थे। धर्मपुर क्षेत्र के दिव्य विहार निवासी अंजनी ने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिली। आरोप लगाया कि मामले में पति और देवर को झूठा फंसाया गया है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता लगातार उन्हें धमका रहा था। उसके देवर विश्वास को कोर्ट से जमानत मिल गयी। जब उसके परिजन उसे लेने जेल गए तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। उसके सिर पर पट्टी बंधी थी। 

जेलवालों ने बताया कि उसकी तबियत खराब है तथा उसे दून अस्पताल ले जाना होगा। जब परिजन उसे लेकर दून अस्पताल गए तो वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि उनकी तहरीर को लिखापढ़ी में ले लिया गया है। एक दो दिन में मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें