फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदाः 250 करोड़ रुपए एडजस्ट करने में जुटी सरकार

Fri, 06 Dec 2013 10:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों ने गुरुवार को को शासन के सामने आपदा में राहत और पुनर्निर्माण से संबंधित समस्याओं को रखा।
विज्ञापन


पढ़ें, बेटे के लिए तांत्रिक के चंगुल में फंसी मां

शासन भी अब बही खाता दुरस्त करने में जुट गया है। मुख्य सचिव सुभाष कुमार के मुताबिक आपदा के समय विभिन्न मदों से खर्च किए गए करीब 250 करोड़ रुपए को अब एडजस्ट किया जाना है। इसके लिए जिलाधिकारियों को 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

परेशानियों का सामना करना पड़ा
दोपहर बाद सचिवालय में शासन ने जिलाधिकारियों के साथ पुनर्निर्माण पैकेज पर भी बातचीत की। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाधिकारियों का कहना था कि व्यवहारिक स्तर पर उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सरकार ने जिलाधिकारियों को आदेश दिया कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों से निकाले गए लोगों को दो-दो हजार रुपए दिए जाएं और उनको मुफ्त में देहरादून तथा रेल हैड तक पहुंचाया जाए। पर इसका शासनादेश जारी नही हुआ।

पढ़ें, यौन शोषण प्रकरणः अपर सचिव जोशी सस्पेंड

इसी तरह घोड़ों केलिए मुआवजा 15 हजार है पर राज्य सरकार ने 50 हजार घोषित किया था। अतिरिक्त धनराशि का प्रबंध भी जिलाधिकारियो ने किया। जिलाधिकारियों ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए इस पैसे का इंतजाम किया पर ऑडिट में सवाल उठ सकता है।

आपदा में करीब 700 करोड़ रुपए खर्च
मुख्य सचिव सुभाष कुमार के मुताबिक आपदा में करीब 700 करोड़ रुपए खर्च हुआ जिसमें से करीब 250 करोड़ रुपया ऐसा है जिसे जिलाधिकारियों ने अलग-अलग विभिन्न मदों से खर्च किया।
विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून में हाईटेक होगा नरेंद्र मोदी का शंखनाद

मसलन प्रधानमंत्री राहत कोष से पैसा न मिलने पर किसी अन्य मद से पीड़ितों को राहत दे दी गई।

अब केंद्र सरकार से पैसा मिल गया है। लिहाजा यह पैसा अब एडजस्ट कर लिया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारियों को 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है। मुफ्त यात्रा, मुआवजा आदि का शासनादेश जारी कर जिलाधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें