फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी ने बढ़ाई जीवन शिखर की अवधि

Sun, 17 Apr 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रमेश चंद्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपनी सिंगल प्रीमियम पॉलिसी ‘जीवन शिखर’ की अवधि बढ़ा दी है। एलआईसी ने प्रेस वार्ता करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब इस पॉलिसी का लाभ नौ मई तक लिया जा सकता है।
विज्ञापन


एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक रमेश चंद्र ने मंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सिंगल प्रीमियम पॉलिसी जीवन शिखर में ग्राहकों का काफी आकर्षण नजर आ रहा है। लिहाजा, एलआईसी ने इस पॉलिसी का समय बढ़ाकर नौ मई 2016 कर दिया है। अब ग्राहक नौ मई तक इस पॉलिसी का लाभ ले सकते हैं। 

लाभ लेने वाले ग्राहकों की संख्या में तेजी से इजाफा 
लगातार हो रही ब्याज दरों में गिरावट और सर्विस टैक्स के आधे से ज्यादा कम हो जाने के कारण एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी की मांग भी दोबारा बढ़ गई है। इस पॉलिसी का लाभ लेने वाले ग्राहकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन


रमेश चंद्र ने ग्राहकों को ऑनलाइन ठगी से बचकर रहने की अपील की। कहा कि अगर कहीं परेशानी महसूस हो तो वह सीधे एलआईसी के किसी भी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। प्रेस वार्ता में विपणन प्रबंधक यंगजोर, विक्रय प्रबंधक जेपी प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें