फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब रामलीला में 'लक्ष्मण' ने की फायरिंग

Mon, 14 Oct 2013 01:56 PM IST
अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में नैनीताल के मंगोली की रामलीला में राम की भक्ति में डूबे दर्शक उस वक्त डर गए जब मंच के पास अचानक ‘लक्ष्मण’ ने तमंचा तानकर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


क्रोध में ‘लक्ष्मण’ ने कुछ नहीं देखा और फायरिंग से राष्ट्रीय राजमार्ग से निकल रहे वाहन चालकों को भी डराया। पुलिस ने फायरिंग कर डराने वाले लक्ष्मण नाम के युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

कोर्ट में पेशी के बाद लक्ष्मण को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नवरात्र और रामलीला के उल्लास में डूबे लोगों के मंच पर शनिवार रात यह कारनामा हुआ।
विज्ञापन


शहर से करीब आठ किमी दूर मंगोली में रामलीला चल थी। रामलीला मंचन से कुछ दूरी पर पातीखेत खुर्पाताल निवासी लक्ष्मण सिंह उर्फ लच्छू तमंचा लहराकर लोगों को परेशान कर रहा था।

वह मंचन में आने-जाने वाले समेत राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वालों को भी धमका रहा था। देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लक्ष्मण के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा भी मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें