फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे का सबसे अनूठा मेला है 'गागली युद्घ'

Sun, 13 Oct 2013 08:18 PM IST
अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सदियों पुरानी मान्यता के अनुसार रविवार को उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में दशहरे के दिन उद्पाल्टा और कुरोली गांव के लोगों के बीच करीब एक घंटे तक ‘गागली युद्ध’ हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर पाइता पर्व की बधाइयां दी गई। सैकड़ों लोगों ने दो सगी बहनों की घासफूस की प्रतिमाओं को कुए में विसर्जित किया।

पढें, बदली परंपरा, 14 साल बाद दिन में हुई संधि पूजा

कुल देवता बत्तिसर देव की पूजा
सुबह थाती-माठी (गांव का मूल स्थान) और गांव के कुल देवता बत्तिसर देव की पूजा की गई। परंपरा के अनुसार ग्रामीणों ने दो बहनों रानी और मुन्नी की प्रतीक स्वरूप घासफूस की प्रतिमाएं अष्टमी के दिन बर्नाई थी।

रविवार को दोनों गांवों के लोग  ढोल नगाड़ों के साथ क्याणी डांडा पहुंचे यहां प्रतिमाओं को कुए में विसर्जित किया गया। इसके बाद लोगों ने गागली के डंठल एक दूसरे पर फेंके।
विज्ञापन


पढें, यहां नवरात्र में बंद रहते हैं मां के कपाट!

इसे स्थानीय भाषा में हैलरियाटे कहा जाता है। करीब एक घंटे तक चले युद्ध के बाद लोगों ने पाइता पर्व की एक-दूसरे को बधाई दी।

श्राप से मुक्ति का पर्व है पाइता
किवदंतियों के अनुसार रानी और मुन्नी दो बहनें थी। दोनों साथ-साथ कुएं में पानी भरने जाती थी। एक दिन रानी की कुए में गिरने से मौत हो गई। लोगों ने रानी की मौत के लिए मुन्नी को दोषी ठहराया। इससे परेशान होकर मुन्नी ने भी कुए में छलांग लगाकर जान दे दी।

पढें, 'मोदी के करिश्मे से जीतेंगे पांचों लोकसभा सीट'

दोनों बहनों की मौत के श्राप से बचने के लिए लोग महासू देवता की शरण में गए। देवता ने श्राप से बचने के लिए दोनों बहनों की घासफूस की प्रतिमाओं को दशहरा के दिन कुए में विसर्जित करने की बात कही। तबसे उद्पाल्टा में पाइता पर्व मनाने की परंपरा शुरू हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव में दशहरे के दिन दो कन्याओं का जन्म नहीं हो जाता तब तक यह परंपरा जारी रहेगी ताकि गांव को किसी अनहोनी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें