फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पाखरो के गूर्जर स्रोत में बेहोशी की हालत में मिले युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। पाखरो के गूर्जर स्रोत में बेहोशी की हालत में मिले एक युवक की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मृतक के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि सेना के जवानों ने पाखरो के गूर्जर स्रोत में एक युवक को नग्न और बेहोशी की हालत में पड़े हुए देखा। जिस पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और आकस्मिक सेवा वाहन 108 को दी। सूचना पर सनेह चौकी इंचार्ज संजय रावत मौके पर पहुंचे। आकस्मिक सेवा वाहन के पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। बताया कि युवक पिछले दो-तीन दिनो से क्षेत्र में घूम रहा था। प्रथम दृष्टया वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें