फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: महिलाओं ने फूल और गुलाल से जमकर खेली होली

Wed, 20 Mar 2024 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गीता भवन उत्सव समिति ने किया फाग उत्सव का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। श्री गीता भवन उत्सव समिति की ओर से गोविंदनगर स्थित श्री गीता मंदिर में रंग एकादशी पर्व पर फाग उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और फूलों और गुलाल की होली खेली। साथ ही होली के लोकगीत गाए और नृत्य की प्रस्तुतियां भी दीं।
फाग उत्सव में महिलाओं ने फूल और गुलाल से जमकर होली खेली। इस अवसर पर मेघा अग्रवाल, पूनम गर्ग, लक्ष्मी कर्णवाल ने नाटक का मंचन कर फोन के अधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। सीमा गोयल, मधु गुप्ता, अमिता गर्ग, लक्ष्मी गर्ग ने अयोध्या में राम के आगमन पर होली महोत्सव नाटक प्रस्तुत किया। वहीं पूजा, सुधा अग्रवाल, पूनम जैन ने ‘मूर्ख नौकर, कंजूस मालिक’ हास्य नाटिका की प्रस्तुति देकर लोगों को खूब गुदगुदाया। इस मौके पर श्री राधा-कृष्ण के विग्रह का विशेष श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम संयोजिका शशि शर्मा ने कहा कि होली पर सभी को आपसी मनमुटाव भुलाकर पर्व मनाना चाहिए। कार्यक्रम में अंजलि अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मुक्ता गुप्ता, चांद बाला, आराधना गुप्ता और नीतू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित्रा और अनिल के गीतों पर झूमे दर्शक

कोटद्वार। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की ओर से आयोजित लोकानुरंजन मेले में उत्तराखंड की लोक गायिका सुमित्रा रावत और अनिल बगछट के गीतों पर दर्शक जमकर झूमे।कार्यक्रम में आशुकला समिति की संस्थापक लोक गायिका सुमित्रा रावत ने खाई जाला केला हो, खाई जाला बल केला..., मकरणी संग्रांद गैल्या गंगा मा नयोला हो गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच के कलाकारों ने भागुली तिले धारू बोला है... गीत पर छपेली नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों की वाहवाही लूटी। लोक कलाकार मानवेंद्र रावत, अंवेशिका कुकरेती, गगनदीप, प्रीति नेगी, खुशी रावत, खुशी केष्टवाल, शिवानी ने नृत्य प्रस्तुत किया। ढोलक पर परिवेश और साहिल ने संगत दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें