फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 16 Apr 2024 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बैंक से खाता खुलवाकर गांव लौट रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक की चुनाव ड्यूटी होने के कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं हो पाई। शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत धरगांव के ग्राम प्रधान बशीम अहमद ने बताया कि गांव निवासी रुकसाना बेगम (30) पत्नी रफीक अहमद मंगलवार को अपना खाता खुलवाने के लिए बल्ली गांव स्थित बैंक गई थी। गांव लौटते वक्त रास्ते में अचानक ही उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे बेस अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतका की शादी 8 साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे भी हैं। सूचना पर पल्ला गांव निवासी मृतका के पिता चंदा अली भी अस्पताल पहुंच गए। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक की चुनाव ड्यूटी होने के कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं हो पाई। शव मोर्चरी में रखवा दिया है। का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई बुधवार को की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें