फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत

Tue, 16 Apr 2024 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
पीजी कॉलेज कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करती
विज्ञापन
कोटद्वार। महाविद्यालय कोटद्वार के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने छात्र-छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। बीजेएमसी विभाग की समन्वयक प्रो. प्रीति रानी ने बताया कि स्व निर्मित विज्ञापन प्रतियोगिता में स्वाति, तनुजा, दीपक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। चार्ट प्रतियोगिता में आशु, माही बंसल, मानसी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में स्वर्णिम खंतवाल, आशीष, मानसी गौड़, भाषण प्रतियोगिता में तनुजा, मानसी, कोमल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर अजीत नेगी को विभागीय परिषद का अध्यक्ष, आशीष कुमार को उपाध्यक्ष, ईशा बिष्ट को कोषाध्यक्ष, माही बंसल को सचिव, सुहानी बिष्ट को सह सचिव पद का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में बीजेएमसी विभाग की प्राध्यापिका जनक नंदिनी समेत सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें