फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबट्टाखाल तहसील के पट्टी मवालस्यूं के अंतर्गत ग्राम इसोटी (एकेश्वर) के जंगल में घास लेने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए दरांती से गुलदार पर लगातार हमले किए और शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य महिलाएं मौके पर पहुंची तो गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले में महिला के हाथ और पांव में गंभीर चोटें आई हैं। महिला को नौगांवखाल स्थित राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पटवारी सर्किल मवालस्यूं के राजस्व उपनिरीक्षक शीशपाल राणा ने बताया कि ग्राम इसोटी निवासी सावित्री देवी पत्नी राकेश चंद्र गांव से कुछ दूरी पर स्थित मनगढ़ी तोक के जंगल में गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास लेने गई थी। इस दौरान गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। सावित्री देवी ने हिम्मत दिखाते हुए दरांती से गुलदार पर हमला किया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास ही घास काट रही अन्य महिलाएं भी घटनास्थल की ओर दौड़े तो गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले में महिला के हाथ और पैरों पर चोटें आई हैं। महिला को 108 वाहन से राजकीय चिकित्सालय नौगांवखाल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें