फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के परिसर में चंदन के तीन पेड़ काटे

विज्ञापन
कोटद्वार में सिंचाई विभाग के गेस्टहाउस में काटा गया चंदन का पेड़। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कोतवाली, सीओ और एएसपी कार्यालय से मात्र 200 मीटर दूर स्थित और सिंचाई विभाग के अधिकारियों और चौकीदार के घर के ठीक सामने चोर रात में चंदन की पेड़ों पर आरी चलाते रहे लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। शहर के बीचों बीच बदरीनाथ मार्ग स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में तस्करों ने तीन चंदन के पेड़ काट डाले। सिंचाई विभाग ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

तहरीर में सिंचाई विभाग के जिलेदार शिशु पाल सिंह रावत ने बताया कि 10 अगस्त की रात को चोरों ने सिंचाई विभाग के गेस्टहाउस के आंगन में लगाए गए तीन चंदन के पेड़ों को काट डाला। वहां पर मात्र पेड़ों की खूंट और टहनियां छोड़ दी गई हैं। बताया कि गेस्ट हाउस में दो कमरे हमेशा भरे हुए रहते हैं। इसी परिसर में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के आवास भी हैं। चंदन के पेड़ के सामने चौकीदार का घर भी है। वहीं स्थानीय नागरिक राजेंद्र सिंह, केशर सिंह रावत, डीएस नेेगी, अमित जुयाल ने शहर की लचर कानून व्यवस्था और सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताई। कहा कि शहर के बीचों बीच रात में चंदन के पेड़ कटते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया चंदन के तीन पेड़ काटने के मामले में तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें