फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान हो गया, अब तो सड़कों की सुध लो सरकार..

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा के मतदान समाप्त होने के बाद अब सरकारी कार्यालयों के खुलने से कोटद्वार की बदहाल सड़कों के डामरीकरण की उम्मीद जग गई है। लोगों ने नगर निगम समेत हाईवे पर पड़े गड्ढों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

गत छह महीनों से हाईवे पर कौड़िया चौराहा, सिद्धबली से दुगड्डा तक सड़क पर गड्ढे पड़े हुए हैं। इसके अलावा बीईएल रोड, मोटाढांक चौराहा, निंबूचौड़ से सिगड्डी तक, बालासौड़ रोड, तेलीपाड़ा फार्म रोड, मानपुर, शिब्बूनगर, शिवपुर से घराट तक, पदमपुर रोड पर अनेक स्थानों पर गड्ढे पड़ हुए हैं। जिनकी लोक निर्माण विभाग, एनएच विभाग और नगर निगम के अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। लोग सड़कों पर हिचकोले खाने को मजबूर हैं, जिसके कारण क्षेेत्रीय जनता में विभागों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय नागरिक प्रदीप बडोला, महेश देवरानी, सुदीप बौंठियाल, राजेंद्र सिंह नेगी ने अधिकारियों पर जनता के हित में कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि पिछले तीन महीने से अधिकारी चुनाव ड्यूूटी में व्यस्तता का बताकर कार्य करने से बच रहे थे। लेकिन, अब तो चुनाव में मतदान भी हो गया है, ऐसे में अब सड़कों के गड्ढों को भरा जाना चाहिए। कहा कि आए दिन लोग गड्ढों में रपटकर चोटिल हो रहे हैं। लेकिन, शिकायत के बाद भी सड़कों पर पड़े इन खतरनाक गड्ढों को भरने की कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
एनएच पर पड़े गड्ढों को भरने और डामरीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट आते ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
- अरविंद जोशी, अपर सहायक अभियंता एनएच खंड धुमाकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें