फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान चलाकर मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) पब्लिक स्कूल, पदमपुर देवी रोड की एनएसएस इकाई की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ प्रधानाचार्य डीएम रतूड़ी ने किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने बिना किसी प्रलोभन के सुयोग्य प्रत्याशी का चुनाव करने पर जोर दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी ने विद्यालय स्टाफ और स्वयंसेवियों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वयंसेवियों को अपने-अपने वार्ड के अंतर्गत हर परिवार के मतदाताओं को मतदान के दिन अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेेरित करने की जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ही एनएसएस स्वयंसेवी मौजूद रहे।
पूर्व सैनिकों ने किया मतदाताओं को जागरूक
कोटद्वार। गौरव सेनानी संगठन ने सनेह और बाजार क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया। इस मौके पर मतदाताओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करने की अपील की गई।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन श्रीधर प्रसाद केष्टवाल के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने सनेह क्षेत्र के अंतर्गत ग्रास्टनगंज, कुंभीचौड़, रतनपुर, काशीरामपुर तल्ला, बाजार क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया। इस मौके पर संगठन ने केंद्रीय सरकार की उपलब्धियां बताईं और क्षेत्र के विकास के लिए योग्य, विकास की सोच रखने वाले व्यक्ति का चुनाव करने की अपील की। इस मौके पर सेवानिवृत्त सूबेदार दयानंद भट्ट, मनोज कुमार, रघुबीर सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश प्रसाद पोखरियाल, सुधीर चंद, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर जनार्दन प्रसाद, मेहरबान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें