फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में करें शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत जीआईसी चेलूसैंण में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत युवाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में युवाओं से स्वस्थ शरीर के लिए सकारात्मक जीवनशैली अपनाते हुए योग और पौष्टिक आहार को अपने दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेलूसैंण की प्रभारी चिकित्साधिकारी अंशु भारती ने कहा कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो जाते हैं। फिट रहने के लिए अपनी दिनचर्या को सही करना होगा। इसके लिए जल्दी उठना, व्यायाम करना और पौष्टिक आहार लेना जरूरी है।
जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेश भट्ट ने कहा कि कोविड महामारी के संकट ने यह समझा दिया है कि स्वस्थ शरीर के लिए मजबूत प्रतिरक्षा तंत्र आवश्यक है। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिए हमें निरंतर योग करते रहना चाहिए। मुख्य वक्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक पूजा रावल ने कहा कि आजकल खास कर बालिकाओं में खून की कमी देखने को मिलती है। इसलिए उन्हें पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। कार्यशाला में पाली, चैलूसैंण, सुराड़ी, पुल्यांसू, मष्ट, भलगांव, क्यार्क, तोल्यूं आदि गांवों के युवा मंडलों के युवाओं में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षिका कामिनी, स्वयंसेवी अनामिका, गौरव सिंह, युवा मंडलों के सदस्य इंगिता भंडारी, अमृता, हिमानी कोठारी, गीता जुगरान, मयंक, चित्रा देवी, वंश नेगी और मोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें