फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में विवेक कुमार और वर्षा दौड़े सबसे तेज

विज्ञापन
दुगड्डा में आयोजित न्याय पंचायत उमथगांव के खेल महाकुंभ में गोला फेंकती छात्रा। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
न्याय पंचायत उमथगांव के अंडर-14 आयु वर्ग के दो दिवसीय खेल महाकुंभ के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान हुई 400 मीटर दौड़ में विवेक कुमार और वर्षा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जीआईसी दुगड्डा में हुई 400 मीटर दौड़ में सावन-दीपिका, ऋषभ-रवीना क्रमश: द्वितीय और तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में अनुराग-दीपिका, आशीष-आकांक्षा, सावन नेगी-जिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में देवदत्त-दीपिका, ऋषिक-रवीना, अभिषेक-रवीना, 100 मीटर दौड़ में जिया-विवेक, गायत्री-सावन, ज्योति-वंशदीप ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में मांटेसरी स्कूल ने जीजीआईसी दुगड्डा को हराया। बालक वर्ग में जीआईसी कोटद्वार ने ग्राम पंचायत सरूडा सकाली को हराया। खो-खो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में मांटेसरी स्कूल दुगड्डा ने विद्या मंदिर को हराया। बालक वर्ग में जीआईसी दुगड्डा ने मांटेसरी स्कूल को हराया। गोला फेंक प्रतियोगिता में जोएब, विशाल, आयुष, भाला फेंक में जोएब, आयुष नेगी, अभिषेक, चक्का फेंक में जोएबे, विशाल, आयुष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में प्रधानाचार्य द्विजेंद्र भारद्वाज ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर शिक्षक गिरीश चंद्र खर्कवाल, डबल सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
100 मीटर दौड़ में अनुज और मानसी ने मारी बाजी
कोटद्वार। बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत दुनाव संकुल के खेल महाकुंभ में अंडर-14 वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। 100 मीटर दौड़ में अनुज कुमार और मानसी अव्वल रहे।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सरिता पोखरियाल और खेल संचालन समिति के प्रभारी मोहन सिंह रावत ने किया। 100 मीटर दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में अनुज कुमार, आशीष कुमार, अनुज पोखरियाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मानसी, सोनाली, अंकिता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में करन, कोनिश, अभिषेक, बालिका वर्ग में किरन, अंकिता, करिश्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सौरभ, रितेश, भारत, 100 मीटर दौड़ के प्राथमिक बालक वर्ग में अंश, सार्थक, कार्तिक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत, सुरेश जोशी, श्रवण सिंह, पृथ्वी पाल सिंह, अनिल कुमार जोशी, मनोज कुमार, शाकिर अली, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र पोखरियाल, सत्यप्रकाश, जीवन सिंह, यशवंत सिंह और जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें