फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों का आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा विकास समिति जुवा, भैड़गांव, बोरगांव और बंगला गांव के ग्रामीणों का लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को 31वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर क्षेेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि ग्रामीण वर्षों से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। पुल के अभाव में बरसात में गांव का सड़क संपर्क कट जाता है और उन्हें जंगल के रास्ते पैदल आवाजाही के लिए मजबूर होना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों में समिति के अध्यक्ष मनोज कंडवाल, सचिव विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष मातबर सिंह, उप प्रधान जितेंद्र सिंह, संदीप नेगी, राजेंद्र सिंह चौधरी, धर्मवीर सिंह, भारत सिंह, संदीप राज, विकास कुमार, अनीता देवी, शशि देवी, पीतांबरी देवी, गोदांबरी देवी, शाकंबरी देवी, नीलम देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें