फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोह नदी में मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से करीब तीन किमी दूर बदरीनाथ मार्ग स्थित लालपुल के पास खोह नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस ने शव नदी से बाहर निकाला और मोर्चरी में रखवा दिया। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही शव की शिनाख्त हो जाएगी। युवक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं हैं। कई एंगल पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें