अंतर विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने के बाद विनर ट्राफी के साथ खुशी मनाती एमकेवीएन स्कूल की
- फोटो : KOTDWAR
स्व. राजेश भारद्वाज स्मृति अंतर विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता एमकेवीएन स्कूल के नाम रही। बल्लेबाज शिव कुमार को मैन ऑफ द सिरीज का खिताब दिया गया।
सोमवार को बलूनी पब्लिक स्कूल मोटाढांक तल्ला के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मैच का बलूनी स्कूल के एमडी विपिन बलूनी ने शुुभारंभ किया। इस दौरान प्रतियोगिता का फाइनल मैच एमकेवीएन स्कूल और रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उन्होंने निर्धारित 15 ओवरों में 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमकेवीएन की टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रन बटोरने शुरू कर दिए। उन्होंने 8 विकेट पर 126 रन बनाकर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर शिव कुमार को मैन ऑफ द सिरीज और बेस्ट बैट्समैन, आयुष नेगी को बेस्ट बॉलर और सौरभ को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। बलूनी स्कूल के एमडी विपिन बलूनी और बलूनी क्लासेज कोटद्वार की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत, प्रकाश नेगी, मयंक कोठारी, रोशन भारद्वाज, दीपक बड़थ्वाल, सूरज राणा, पंकज शर्मा, सूरज नेगी और कमल किशोर धस्माना आदि मौजूद थे।