फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति राजनीतिक दलों का पोस्टर लगाने पर दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। बिना अनुमति के पोस्टर लगाने के मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि निर्वाचन आयोग की फ्लाइंग स्वाइड प्रभारी अंकित कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि मानपुर रोड में एक पैथोलॉजी लैब के बाहर भाजपा का पोस्टर लगा हुआ है। भवन स्वामी से जानकारी लेने पर उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल को अपने भवन मेें पोस्टर लगाने की अनुमति नहीं देने की बात कही। इसी तरह अन्य शिकायत में लकड़ी पड़ाव क्षेत्र में बिना भवन स्वामी की अनुमति के आप पार्टी का पोस्टर भवन की दीवार पर लगा मिला। दोनों शिकायत पत्रों के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें