पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जांबाज भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपर कालाबड़ स्थित कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शहीद जवानों के त्याग और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।
बैठक में कैप्टन सीपी डोबरियाल (से.नि.) और कैप्टन श्रीकांत नौगाईं (से.नि.) ने बताया कि परिषद की देहरादून में बैठक हुई थी, जिसमें कोटद्वार विधानसभा के साथ हो रहे भेदभाव का मुद्दा उठाया गया था। बैठक में मौजूद सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा था कि मुख्यमंत्री जल्द कोटद्वार आएंगे और समस्याओं का संज्ञान लेंगे। परिषद की ओर से ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी को सीएसडी कैंटीन की समस्याओं से संबंधित दस्तावेज भी सौंपे गए। तय किया गया कि कोटद्वार में आगामी 24 अक्तूबर को होने वाली बैठक में मोटर नगर बस अड्डा निर्माण की मांग को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उमेद चौधरी, सुरेश रावत, जीएस नेगी, शूरवीर सिंह खेतवाल, जीके बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।