एनएच पर खाई में गिरे ट्रैक्टर के चालक को रेस्क्यू कर सड़क पर लाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार-दुगड्डा के बीच दुर्गा देवी के पास हाईवे पर एक ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरने से वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में लाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दुगड्डा चौकी प्रभारी एसआई दीपक पंवार ने बताया कि शुक्रवार को एक ट्रैक्टर कोटद्वार से दुगड्डा की ओर आ रहा था। तभी दुर्गा देेवी के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक बलबिंदर सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी ग्राम मुबारकपुर बिजनौर यूपी बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर गए और रेस्क्यू कर घायल को बाहर निकालकर उसे 108 की मदद से बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।