फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दिया तंबाकू निषेध का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी (यमकेश्वर) में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित सेमिनार में छात्र-छात्राओं को तंबाकू के दुष्प्रभाव बताए और इससे दूर रहने का आह्वान किया गया। बताया गया कि तंबाकू खाने से रोज प्रतिदिन 2500 मौतें होती हैं।
विज्ञापन

सेमिनार का शुभारंभ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर के सीनियर फार्मासिस्ट सीपी भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि तंबाकू खाने से हृदय, फेफड़ों के साथ ही मानव की रोगप्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। भारत में प्रतिदिन 2500 मौतें तंबाकू सेवन से होती हैं। ग्राम प्रधान बिथ्याणी सतेंद्र सिंह ने बताया कि हमें तंबाकू पर नियंत्रण पाना है, तो समाज में जन जागरूक अभियान चलाने होंगे। सेमिनार में क्षेत्र पंचायत सदस्य बिथ्याणी ममता देवी, डॉ. अनिल कुमार सैनी, डॉ. राम सिंह सामंत, विनय कुमार पांडेय, डॉ. नीरज नौटियाल, सुनील देवराड़ी, पूजा रानी, महेंद्र सिंह बिष्ट, शशिधर उनियाल, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमेश त्यागी ने किया।
वहीं महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में आयोजित व्याख्यानमाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. वीके अग्रवाल ने किया। उन्होंने तंबाकू का सेवन नहीं करने का संदेश दिया। व्याख्यानमाला में डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. भोलानाथ, डॉ. कुमार गौरव जैन, डॉ. विनय देवलाल, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. उषा सिंह, छात्रा अंजलि रावत और आरुषि केष्टवाल ने विचार प्रस्तुत किए। वहीं आर्य उपप्रतिनिधि सभा गढ़वाल की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 31 मई को नगर में विशाल जन जागरूकता रैली निकाली जाएगी। आर्य उपप्रतिनिधि सभा गढ़वाल के सुखदेव शास्त्री ने बताया कि रैली सुबह 11:00 बजे आर्य समाज कोटद्वार से शुरू होकर तहसील पहुंचकर संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें