फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार की तान्या ने बनाए सबसे लजीज व्यंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) की ओर से राष्ट्रीय अंतर विद्यालयी जूनियर मास्टर शेफ ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न विद्यालयों के 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के 100 से अधिक जूनियर शेफ ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उन्होंने देशी और विदेशी लजीज व्यंजनों को तैयार कर अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान कोटद्वार की तान्या ने सबसे लजीज व्यंजन बताया। जबकि द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी कोटद्वार को ही मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को संस्थान परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में 18 उत्तम व्यंजनों की सूची बनाई गई, जिसमें से तीन श्रेष्ठ व्यंजनों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायकों की ओर से दिए गए अंकों के आधार पर गढ़वाली व्यंजनों को तैयार करने के लिए कोटद्वार की तान्या को प्रथम, दक्षिण भारतीय व्यंजनों को तैयार करने के लिए कोटद्वार की संजीवनी को द्वितीय और आलू, पनीर से तैयार किया गया नेस्ट (स्नैक्स) के लिए कोटद्वार की स्वाति को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सउदी अरब के एक्सीक्यूटिव पेस्ट्री शेफ मोहम्मद शमसाद, पंजाब के सेलिब्रिटी शेफ नीलू कोरा और फिलिपींस से केमारिंस पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर जिराल्ड गार्नाल्ड एम पुगलन आदि थे। प्रतियोगिता के प्रायोजक अमाशा मसालौ के संस्थापक सुगंधा मल्होत्रा, मीडिया पार्टनर शरद त्रिपाठी थे। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक बीएस नेगी, एडी अजय राज नेगी, डायरेक्टर एकेडमिक सुनिल कुमार, होटल मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष प्रदीप रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें