फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार में स्वाति बंसल चुनी गईं तीज क्वीन, कई प्रतियोगिताएं हुईं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। श्री वैश्य अग्रवाल महिला सभा की ओर से शुक्रवार को हरियाली तीज धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वाति बंसल तीज क्वीन चुनी गईं।
विज्ञापन




नजीबाबाद रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन महिला सभा की अध्यक्ष अंजली अग्रवाल ने किया। उन्होंने हरियाली तीज का महत्व बताया। कहा कि तीज भगवान शिव और माता पार्वती की भक्ति, तप और मिलन के रूप में मनाया जाता रहा है। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिसमें संग सहेली प्रतियोगिता और सरप्राइज प्रश्न प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। संग सहेली प्रतियोगिता में रेणु अग्रवाल एवं बीना मित्तल को संग सहेली पुरस्कार प्राप्त हुआ। सरप्राइज प्रश्न प्रतियोगिता में मीनू, ज्योति, रूपाली, आकांक्षा जैन ने पुरस्कार प्राप्त किए। स्वाति बंसल ने तीज क्वीन का खिताब हासिल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। सोलो डांस प्रतियोगिता में भावना, कनिका और स्वाति ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में ऋतु और शिखा की जोड़ी ने प्रथम, पूनम और मधु की जोड़ी ने द्वितीय, बीना और रीनू की जोड़ी ने तृतीय स्थान पाया। रेणू और मनीषा की जोड़ी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर महिला सभा की सचिव स्नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, सपना, शिखा, पूर्ति, आरती, कनिका, संगीता, मीनू और सीमा आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन बीना मित्तल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें