फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक नृत्य में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी

विज्ञापन
कोटद्वार में आयोजित सामूहिक लोक नृत्य प्रतियागिता जीतने के बाद खुशी मनाते श्री गुरु राम राय पब्? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
जय देवभूमि फाउंडेशन की ओर से गढ़वाल की लोक संस्कृति केे बढ़ावा देने के लिए आयोजित सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कण्वघाटी के छात्र-छात्राओं ने अव्वल प्रदर्शन कर प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन

बदरीनाथ रोड स्थित मालवीय उद्यान में आयोजित प्रतियोगिता का राज्यमंत्री पंडित राजेंद्र अंथवाल, मेयर हेमलता नेेगी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के 19 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर गढ़वाली लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति दीं।
निर्णायकों की ओर से दिए गए अंकों के आधार पर श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कण्वघाटी ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। जय देव भूमि फाउंडेशन के संस्थापक शिवानंद लखेड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे स्कूल को 8100 रुपये की नकद धनराशि, द्वितीय स्थान पर रहे विद्यालय को 5100 रुपये और तृतीय स्थान पर रहे विद्यालय को 2100 रुपये की धनराशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यालयों के बच्चों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर महिला पतंजलि की राज्य प्रभारी सीमा जौहर, राज गौरव नौटियाल, शशि भूषण अमोली और अमित सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें