फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में कूड़ादान नहीं रखा तो छावनी परिषद करेगा कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी परिषद ने नगर के व्यापारियों को अपनी दुकानों में आवश्यक रूप से कूड़ादान रखने के निर्देश दिए हैं। सड़क पर कूड़ा फेंकने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का कतई उपयोग न करें और कैंट नगरी को स्वच्छ बनाने में सभी अपना सहयोग दें।
विज्ञापन

मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) शिल्पा ग्वाल ने सिंगल यूज प्लास्टिक, प्लास्टिक/पॉलीथिन, थर्माकाल आदि से निर्मित सामानों का उल्लंघन बताया। सीईओ की ओर से इस संबंध में छावनी परिषद की ओर से नगर के कई इलाकों में कागज चस्पा कर हिदायतें दी गई है। यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित उत्पादों का प्रयोग या प्लास्टिक की थैलियों में सामान विक्रय करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध छावनी परिषद की सुसंगत धारा के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर डस्टबिन रखने के निर्देश भी दिए हैं। सफाई निरीक्षक दीपक मिश्रा ने बताया कि कुछ दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें